समाजसेवी आस्तिक महतो की मां के श्राद्धभोज में पहुंचे अर्जुन मुंडा समेत हजारों लोग

Jamshedpur: झारखंड आंदोलन की जननी व जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो की मां मंदाकिनी देवी के श्राद्धभोज में शुक्रवार को पूरे झारखंड के विभिन्न जगहों से आए हजारों की संख्या में लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, आभा महतो व सुमन महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता व रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी व दशरथ गागराई, सिल्ली के जेएलकेएम प्रत्याशी देवेंद्र महतो, जुगसलाई प्रत्याशी विनोद स्वांसी व ईचागढ़ प्रत्याशी तरुण महतो, सरायकेला के झामुमो प्रत्याशी गणेश माहली, ईचागढ़ के आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो, कन्हैया सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, ललित दास, सुधांशु ओझा, आनंद बिहारी दुबे, प्रदीप बेसरा, स्वपन कुमार महतो, खगेन चंद्र महतो, प्रह्लाद लोहरा, बाबलू महतो, लालटू महतो, हिदायतुल्लाह खान व टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के जीएम अमित सिंह आदि मौजूद थे।






























