उत्तराखंड की तर्ज पर पेंशन व सम्मान की मांग पर रांची रैली में शामिल हुए आंदोलनकारी
Patamda: झारखंड आंदोलन के जनक जयपाल सिंह मुंडा की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों का कई दल रांची के लिए रवाना हुए। आंदोलनकारी रसराज महतो के नेतृत्व में रांची जाने वालों में शेख सुल्तान अंसारी, पवित्र महतो, आशुतोष महतो, सहदेव सिंह, कालीचरण महतो, राजेंद्र कर्मकार, सतीलाल हेंब्रम, चुना राम मुर्मू आदि शामिल थे। जबकि विश्वजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में मनबोध महतो, मलिंद्र सिंह, चित्तरंजन गोप, गोपाल माहली, श्यामापद रजक एवं शंभू महतो आदि शामिल थे।
इस संबंध में रसराज महतो ने बताया कि रैली के माध्यम से उत्तराखंड की तर्ज पर पेंशन एवं एक आश्रित को सरकारी कर्मचारी पर नियुक्ति करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की जाएगी।





