प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में क्विज आयोजित, सत्यजीत दास बने विजेता

Patamda: प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा में शुक्रवार को काश्मार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में एक क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। इसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने ज्ञान तथा तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सत्यजीत दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊषा रानी कुंभकार ने द्वितीय एवं सुदिपा दत्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन एवं काश्मार कल्चरल सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों एवं सोसाइटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।





