धालभूमगढ़ एनएच 18 में सड़क दुघर्टना, पटमदा के सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो घायल

Jamshedpur: घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पूनसा में एनएच 18 पर हुई सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल हो गए। इनमें पटमदा के धूसरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह झारखंड आंदोलनकारी मनोज बास्के की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था से जुड़े नौशाद अहमद, गुलशन शर्मा एवं उनके सहयोगी एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब 63 वर्षीय मनोज बास्के पटमदा से बाइक पर अपने भतीजे शत्रुघ्न बास्के को लेकर शनिवार को बहरागोड़ा स्थित अपने गांव जा रहे थे और इसी दौरान करीब 11 बजे यह हादसा हुआ।





