बीएम पब्लिक स्कूल में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की सेमिनार आयोजित
Patamda: आरटीआई कार्यकर्ता संघ पटमदा की ओर से बीएम पब्लिक स्कूल रांगाटांड़ में रविवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत कुमार महतो ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिल बहादुर व विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू , जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल उपस्थित हुए। मौके पर दिल बहादुर ने कहा कि पारदर्शिता, जागरूकता और सहभागिता ये तीनों स्तम्भ भारत में सूचना का अधिकार के तहत लोकतंत्र को जागरूक नागरिकों और सूचना की पारदर्शिता की आवश्कता होती है, जो लोकतंत्र के कामकाज के लिए भ्रष्टाचार को रोकने और सरकार व उसके तंत्रों को जवाबदेह बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। ये अधिनियम प्रत्येक सार्वजनिक प्राधिकरण के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने और उसे बढ़ावा देने का प्रयास करता है, ताकि भ्रष्टाचार को रोकने और सरकारों एवं उनके उपकरणों को सरकार के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए बड़े पैमाने पर नागरिकों के लिए सूचना के अधिकार की एक विशेष व्यवस्था स्थापित की जा सके।
कृत्तिवास मंडल मंडल ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जानबूझ कर 6 सालों से मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही ताकि भ्रष्टाचार और भी फलता फूलता रहे। इस दौरान केंद्रीय सचिव कांग्रेस महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर, विजय सिंह मुंडा , ग्राम प्रधान सुनील महतो, सुनील प्रसाद, चन्द्रशेखर रजक, नीलकमल गोप, धनंजय महतो एवं शिशिर कुमार पांजा आदि उपस्थित थे।





