छात्रों को अब पटमदा से ही मिलेगा विभिन्न कॉलेजों में दाखिला, लावा में द कॉलेज कनेक्ट संस्थान का हुआ शुभारंभ

Patamda: पटमदा के लावा स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार को द कॉलेज कनेक्ट कार्यालय का उद्घाटन पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार के हाथों फीता काटकर किया गया। संस्थान के डायरेक्टर रंजन गोराई ने बताया कि इस कार्यालय से किसी भी स्टेट यूनिवर्सिटी (प्राइवेट) में नामांकन का मौका मिलेगा। स्थानीय छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल, टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर आदि कोर्स के लिए नामांकन करवा सकते हैं। उसके लिए छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस कार्यालय में सीएससी से जुड़े सभी प्रकार के कार्य भी किए जाएंगे।
मौके पर शिक्षाविद पंचानन दास, रामकृष्ण महतो, मदन चंद, बिरेन कुंभकार, सुजीत कुंभकार, सरोज पाठक, अर्जुन दत्त व देवेंद्र कुंभकार आदि उपस्थित थे।





