हेमंत सरकार को मजबूत करने के लिए झामुमो का करें समर्थन : सोमेश सोरेन

Gurabanda: घाटशिला से झामुमो के प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने सोमवार को गुड़ाबांदा प्रखंड का दौरा किया। प्रखंड के मुचरीशोल, महेशपुर, हड़ियान, कुड़ियान आदि गांवों में लोगों से मिलकर तीर-धनुष निशान पर वोट देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से जीत का आशीर्वाद मांगा। सोमेश सोरेन ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण उप चुनाव हो रहा है। वे अंतिम सांस तक जनसेवा करते रहे। उनके अधूरे सपनों को हम सभी मिलकर साकार करेंगे। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार समाज के वंचित लोगों के हित में काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।
अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन योजना, स्कॉलरशिप योजना, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को मजबूत बनाने के लिए झामुमो को समर्थन दें। सोमेश सोरेन दौरे के क्रम में नुतनडीह में आजादी के वर्षों बाद स्व. रामदास सोरेन की पहल पर बने पुलिया को देखकर भावुक हुए। मौके पर झामुमो नेता बाघराय मार्डी, कान्हू सामंत, विक्टर सोरेन, भगत बास्के, कालिपद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, दुलाराम मुर्मू, मुखिया सुमित्रा बास्के, कान्हाई लाल माहली व विमल कर्मकार आदि उपस्थित थे।





