टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार का जन्मदिन मानव कल्याणकारी कार्य के नाम हुआ समर्पित

Jamshedpur: टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए रक्तदान एवं मानव कल्याणकारी कार्य को समर्पित किया। उद्देश्य चाहे कोई भी दिन हो, सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा। टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार विगत 1994 से ही मानव कल्याणकारी कार्य में लीन हैं। स्कूल से ही नियमित स्वच्छता, शौचालय की साफ सफाई एवं शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक जरुरतमंदों के लिए तत्पर रहते।
रविवार को भी जब उनका अवतरण दिवस आया तो उसे भी सबसे पहली प्राथमिकता मानव कल्याणकारी कार्य रहा। इसी के तहत आज सबसे पहले मां भगवती की आराधना करते हुए अपना 88 वां रक्तदान को एवं गम्भीर बीमारी कैंसर से जंग लड़ रहे वैसे लोग जो अस्पताल में इलाजरत हैं उनके परिजनों के लिए कैंसर अस्पताल के बगल में स्थित रेस्ट हाउस में वहां रह रहे 50 लोगों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की। उनका मानना है कि यह एक ऐसी गम्भीर बीमारी है कि मरीज के साथ-साथ परिवार जनों की माली हालत को झकझोर कर रख देती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अरिजीत ने निरंतर इन लोगों के बीच पहुंच स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराते हुए खुशियां बांटने का प्रयास किया। ऐसे ही मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए जहां जन्मदिन भी यादगार बन जाता। साथ ही साथ ऐसे दिन पर दिल को सुकून मिलता। उनका कहना है कि अपने लिए तो सब जीते हैं- अरिजीत एवं टीम पीएसएफ के सभी सदस्य जीते हैं तो सिर्फ और सिर्फ धरातल में रह रहे हमारे अपने अपनों के लिए। आज जन्मदिन के दिन श्री राम मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं श्री राम मंदिर के सभी पदाधिकारियों ने केक कटिंग करते हुए अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।





