पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के नवनियुक्त सचिव का हुआ अभिनंदन
Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के नवनियुक्त सचिव विश्वनाथ सिंह सरदार का बुधवार को कॉलेज परिसर में प्राचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वागत व अभिनंदन किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, व्याख्याता बाबूलाल सोरेन, सावित्री महतो, कवि गोराई, हीरालाल महतो, अमित महतो, शिक्षकेत्तर कर्मचारी बाबूराम महतो, झंटू महतो, वीरेंद्र नाथ महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, हीरालाल महतो व गुंजरी महतो आदि मौजूद थे।
इस दौरान सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पिछले 8 माह से लंबित मानदेय का भुगतान कराने पर सचिव विश्वनाथ सिंह सरदार व विधायक मगंल कालिंदी का आभार व्यक्त किया। मौके पर विश्वनाथ सिंह सरदार ने कहा कि कॉलेज का सर्वांगीण विकास हेतु 25 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने कॉलेज भवन की मरम्मत हेतु टाटा स्टील से बात करते हुए मामले में जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।





