आचार संहिता में फंसी चौकीदार की बहाली, अब 15 नवंबर के बाद होगा कार्यक्रम
Patamda: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को जारी आदर्श आचार संहिता के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार की बहाली का कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सुबह पटमदा प्रखंड के युवाओं के लिए दौड़ एवं शारीरिक जांच की परीक्षा थी, जो अब 15 नवंबर के बाद ही संभव हो पाएगा।





