तिब्बत मार्केट एसोसिएशन और भारत-तिब्बत मैत्री संघ ने बांटे गर्म कपड़े, बोड़ाम प्रखंड के सबर टोलों में हुआ आयोजन

Patamda : तिब्बत मार्केट एसोसिएशन और भारत-तिब्बत मैत्री संघ, जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के कई सबर बस्तियों में सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े एवं खाद्य सामग्री तथा बच्चों को अलग से पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सभी सबर लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई। उपस्थित लोगों ने सभी ने दलाई लामा जी को दिल से नमन किया और संघ के सदस्यों का अभिवादन किया।
यह कार्यक्रम बोंटा पंचायत के सरदारडीह टोला, चिमटी पहाड़िया टोला, बोंटा प्राथमिक विद्यालय, चामटा सबर बस्ती सहित आधा दर्जन गांवों में गरीब, जरूरतमंद, सबर व पहाड़िया जाति के लोगों के बीच वितरीत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिब्बत मार्केट एसोसिएशन टाटानगर के लीडर के रूप में जंपा वांगचुक एवं टेसरिंग टॉपगेल, सोनम टशी , कुंगा सोनम , वांगडू, तसुंदू फैंटसोक तसेवांग रिंजिन, नीरज कुमार सिंह, समाजसेवी नागेन्द्र कुमार, उज्ज्वल दास एवं निताई चंद्र गोराई आदि की सार्थक भूमिका रही। तिब्बत मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी जंपा वांगचुक एवं टेसरिंग टॉपगेल तथा सोनम टशी ने मौके पर कहा कि हमारा उद्देश्य तिब्बत के मानवाधिकारों, तिब्बत की आज़ादी और भारत की सुरक्षा के गहरे संबंध को जन-जन तक पहुंचाना है। गत 7 जुलाई परम पवन दलाई लामा जी का 90 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करुणा का वर्ष मनाया जा रहा है, जो आगामी 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परम पवन दलाई लामा जी के उपदेशों को जो करुणा, प्रेम, दया और दूसरों की सेवा की भावना का प्रचार- प्रसार करना है।





