पगदा बस्ती की जलमीनार 3 माह से खराब, दूर से पानी लाने को मजबूर हैं महिलाएं
Patamda: बोड़ाम प्रखंड की लायलम पंचायत अंतर्गत पगदा बस्ती का जलमीनार पिछ्ले 3 महीने से खराब पड़ी हुई है, जिससे बस्ती के 25 परिवारों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दूसरी बस्ती से पानी लाना पड़ रहा है।
गांव के लबघन महतो, विश्वनाथ महतो, अनिल महतो, प्रकाश महतो, अमिय महतो, मृत्युंजय महतो, ज्योति महतो, महेश्वर महतो, रेखारानी महतो, अनारकली महतो, राजलक्ष्मी महतो, फुलमनी महतो, नवमी महतो, अलका महतो, ठाकुरमनी महतो और छबि महतो आदि ने बताया कि बस्ती में एक ही जलमीनार है और वह खराब हो गई है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया को दिए जाने के बावजूद आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रखंड प्रशासन से यथाशीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।





