कांकीडीह-दांदूडीह सड़क पर लगातार दूसरे दिन आवागमन बंद रहा
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कांकीडीह से दांदुडीह तक मुख्य सड़क के बीच खेजुरडीह नाला पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे डायवर्सन पूरी तरह बह जाने से लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को भी आवागमन बंद रहा।
इस सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहनों से होता है। बहुत जरूरी काम वाले लोग पश्चिम बंगाल एवं काश्मार के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचे। पिछले कई दिनों की भारी बारिश के बाद खेजुरडीह नाला पर पानी का बहाव काफी तेज हो गया है इसलिए आवागमन नहीं कर पाने से लोगों का ठेकेदार के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है।





