जेएलकेएम की पहल पर बोड़ाम के राघमागोड़ा में लगा ट्रांसफॉर्मर
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत टोला राघमागोड़ा में बीते सात दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को जेएलकेएम के जिला संगठन सचिव देवव्रत महतो की पहल पर शनिवार को बदल कर नया ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग की ओर से लगाया गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
इस संबंध में देवव्रत महतो ने बताया कि इसकी जानकारी ग्रामीणों ने देते हुए मरम्मत करवाने का अनुरोध किया था। शनिवार को विद्युतापूर्ति शुरू होने से लोगों को राहत मिली। मौके पर जिला महासचिव दिनेश महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, राजु गोराई, धनंजय गोप, मुकेश गोप, संतोष गोप, मानिक गोप, निताई गोप, रोहित गोप, सनातन माहली, सोम गोप, लाल गोप व जगदीश दास आदि उपस्थित थे।





