रक्तदान के जरिए दी गई श्रद्धांजलि, 62 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur: रविवार को आदित्यपुर निवासी कमलापति सिंह एवं अमित सिंह ने परिवार के कर्णधार रहे स्वर्गीय उमापति सिंह, लक्ष्मीना देवी एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह की याद में तपती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सबसे बड़ा पुण्य का कार्य रक्तदान के जरिए रक्ताजंलि देकर इस दिन को समर्पित किया। सहयोगी बनी टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर।
शिविर में 62 रक्तवीरों ने रक्तदान के जरिए तीनों के नाम समर्पित करते हुए अर्पण किया श्रद्धासुमन। रक्तदाताओं का हौसला अफजाई हेतु उपस्थित रहे सरायकेला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, समाजसेवी चिंटू सिंह। आयोजन को सफल बनाने में कमलापति सिंह, अमित सिंह, रंजू सिंह, रीता सिंह, अमन सिंह, जयेश सिंह, अजीत सिंह, अरुण सिंह, जीतेश सिंह, मदन मोहन सिंह, सन्नी, हेमंत, दीपक महतो, मार्शल गोप, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, दिवांश, दर्श सिंह, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेश हाजरा, शुभेंदु मुखर्जी, उत्तम कुमार गोराई, आशीष अग्रवाल, किशोर साहू व अनिल प्रसाद ने सराहनीय योगदान दिया।





