कुमीर में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित

Patamda: भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 8 अक्टूबर 1942 को ब्रिटिश फौज की गोली के शिकार छह वीरों को बुधवार को पटमदा प्रखंड के कुमीर स्थित लड़ाई टांड़ मैदान में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र शहीद सम्मान समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष पंचानन दास की अध्यक्षता कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत सांसद भजहरि महतो की मूर्ति एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।
जमशेदपुर सह मानभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रथम सांसद रहे भजहरी महतो के नेतृत्व में आंदोलन के दौरान ब्रिटिश फौज की गोली में शहीद होने वाले लक्ष्मण महतो, मड़िराम महतो , विप्र महतो, रतन माझी, जुड़न मुदी एवं दुर्गाचरण सिंह के आश्रितों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक सेवक संघ के पुरुलिया जिला सचिव सुशील कुमार महतो, दिवंगत भजहरि महतो के कनिष्ठ पुत्र दीपक कुमार महतो, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, समाजसेवी आस्तिक महतो, विनोद स्वांसी, समिति के अध्यक्ष पंचानन दास, भीष्मनाथ महतो, छुटुलाल महतो, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, मनसाराम महतो, प्रदीप कुमार महतो, कृपा सिंधु महतो, संदीप कुमार मिश्रा, शरत सिंह सरदार, मुखिया दीपक कोड़ा, राखहरि सिंह, आनंदमय महतो, आशुतोष महतो, अजित दत्त, दिलीप कुमार दत्त, स्वपन कुमार महतो, सुकुमार दत्त, पंचानन महतो, प्रबोध कुमार महतो, देवराज महतो, आनंद महतो, शशांक शेखर प्रमाणिक, शेख सिराजुद्दीन, अभिलाष महतो एवं जीतू महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





