कुंदरुकोचा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विधायक ने बढ़ाया हौसला
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत खेड़ुआ पंचायत के कुंदरुकोचा ग्राम में आदिवासी डांगुवा क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, कालीपद महतो, माणिक महतो के अलावा क्लब के सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व मैदान पहुंचने पर क्लब के सदस्यों द्वारा विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।





