पटमदा में सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो एवं समाजसेवी शरत सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से किया। पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने निबंधन कराया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, कृपासिन्धु महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्त, मुचीराम बाउरी, प्रबोध कुमार महतो, बिरेन महतो, दीपक महतो, कृष्णपद सिंह, मुरारी मोहन पाल एवं पूर्ण सिंह आदि मौजूद थे।
इस संबंध में बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने बताया कि आज सुबह करीब 10.30 बजे पहला मैच बीडी स्टार जोड़सा बनाम ब्लैक स्टोन लायाडीह के बीच खेला गया। प्रत्येक मैच 20 मिनट का होगा। आज ग्रुप ए की 16 टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी और उनमें से सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम का फाइनल मुकाबला शनिवार को ग्रुप बी की विजेता टीम के साथ होगा। फाइनल मैच का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण भी करेंगे।





