पटमदा में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल
Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार को शाम करीब 8 बजे स्टेट बैंक शाखा के समीप हुई एक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवक पटमदा थाना क्षेत्र के ही बिड़रा गांव निवासी हैं और उनका नाम संजीत महतो व महेश्वर महतो बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जमशेदपुर से एक बाइक पर सवार दोनों युवक शाम को अपने घर लौट रहे थे। नशे की हालत में होने की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में दोनों को सिर एवं चेहरे पर चोटें आई हैं। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने घायलों को उठाकर माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जबकि बाइक को जब्त कर लिया गया है।





