भारतीय वन सेवा में जाना चाहती वैशाली तिवारी, जिले की टॉप टेन सूची में है शामिल

Patamda: पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की द्वितीय टॉपर बनी वैशाली तिवारी भारतीय वन सेवा में जाना चाहती है और उसी को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ना चाहती है। उसने 474 अंक (94.8 प्रतिशत) प्राप्त किया है। वह कहती है कि उम्मीद के अनुरूप मैट्रिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली है फिर भी पूरे परिवार के लोग खुश हैं और उसका हौसला अफजाई कर रहे हैं ताकि भविष्य में लक्ष्य हासिल हो सके। पर्यावरण से काफी लगाव है इसलिए वह वन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु काम करने की इच्छा है।
वह प्लस टू की पढ़ाई आर्ट्स लेकर बांगुड़दा से ही करना चाहती है और भविष्य में आईएफएस को लेकर कड़ी मेहनत करना चाहती है। कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काश्मार गांव निवासी उसके पिता कांचन तिवारी किसान हैं जबकि माता मौसमी तिवारी गृहिणी हैं। वह दो भाई बहनों में बड़ी है।





