पटमदा व बोड़ाम में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Patamda: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को पटमदा प्रखंड के झामुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया एवं भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा भी लगाया। मौके पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से बोड़ाम प्रखंड जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, भक्तरंजन सिंह, जितुलाल मुर्मू, कालीपद महतो, अश्विनी दास, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, दीपंकर महतो, कालीराम सिंह, दुलाल कुंभकार व विनय मंडल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो के नेतृत्व में सोमवार को झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि मनाई। बोड़ाम प्रखंड के डिमुडीह मोड़ व बोड़ाम बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल , जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। इसी उलगुलान ने उन्हें भगवान बना दिया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, काजल सिंह, विनय मंडल, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर महतो, कैलाश महतो, भुवन चंद्र महतो व मोतीलाल महतो आदि उपस्थित थे।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पटमदा प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने सोमवार को बांगुड़दा स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला महामंत्री अजित महतो, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, प्रखंड महासचिव श्याम सुंदर महतो, सचिव मृत्युंजय महतो, कृष्ण सहिस, साहेब राम महतो, बिकल महतो, प्रवीर महतो, दयामय महतो, निर्मल महतो, फुलचांद मुर्मू, शिवशंकर महतो, उत्तम महतो, प्रवीर महतो, प्रताप सिंह, प्रदीप महतो, खगेन महतो, संतोष महतो, देवाशीष महतो, प्रकाश महतो व सुजय महतो आदि उपस्थित थे।
शहीद स्मारक समिति के बैनर तले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी।