एसएस प्लस टू हाई स्कूल में विविध खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

Patamda: एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर छात्र -छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और सभी ने महान खिलाड़ियों के नामों के जयकारे लगाए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित और लक्ष्य की ओर अग्रसर करने का माध्यम है। खेलों से टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की शक्ति मिलती है। प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी समान रूप से भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। फुटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ रिले रेस प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

800 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:1. राजकिशोर टुडू, 2. गुड़ा बेसरा एवं 3. हेमाल टुडू
400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएँ:1. रूपाली महतो, 2. अनीता महतो एवं 3. मिताली महतो।





