चिमटी चेकनाका से कोंकाधासा की जर्जर सड़क की ग्रामीणों ने श्रमदान से की मरम्मत
Patamda : दलमा की तराई पर स्थित चिमटी चेकनाका से कोंकाधासा गांव जाने वाली मुख्य सड़क लगातार बारिश के कारण पहाड़ धंसने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क की मिट्टी बह गई है और पत्थर उभर आए हैं। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बाइक चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है। कोंकाधासा से बोंटा चिमटी तक जर्जर सड़क की मरम्मत गांव के युवकों द्वारा गुरुवार को श्रमदान कर की गई।
युवकों द्वारा जगह-जगह सड़क की साफ-सफाई, जंगल झाड़ की कटाई कर आवागमन की सुगम की गई। मालूम हो कि वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष बारिश के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत मिट्टी एवं मुरूम डालकर की जाती है।जबकि इस वर्ष जून माह में ही लगातार बारिश के कारण जंगल के बीच मिट्टी मुरूम सड़क पहाड़ से उतरने वाले पानी के तेज बहाव के कारण जर्जर हो चुकी है। श्रमदान करने वालों में कोंकाधासा गांव के सुनील सिंह, शंभू हांसदा, मंगल सिंह, बुधू सिंह, कार्तिक सिंह व उमेश सिंह आदि शामिल थे।





