पटमदा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का कार्यक्रम संपन्न, दूसरे दिन हुई 272 मरीजों की जांच
Patamda: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटमदा में दो दिवसीय परियोजना उल्लास मिर्गी जांच शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। परियोजना उल्लास के तहत पहला दो दिवसीय मिर्गी जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में किया गया था। उस सफलता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल तथा परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया के नेतृत्व में इस माह यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में किया गया। दो दिनों में लगभग 550 मानसिक रोगियों का नि:शुल्क स्क्रीनिंग, परामर्श, एक महीने की दवा एवं आने-जाने की भी नि:शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई, जिसकी प्रशंसा सभी मरीजों के परिजनों ने की।
परियोजना उल्लास को सफल बनाने में पटमदा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पटमदा डॉ. राजीव कुमार सिंह, दिल्ली से आये हुए मनोचिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. ममता भूषण सिंह, डॉ. हेमंत तिवारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम से मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. महेश हेमब्रम, डॉ. संदीप टुडू, डॉ. भोगन हेमब्रम, डॉ. सुकांता सीट, डॉ. सौरभ मल्लिक, डॉ. विकास मार्डी, डॉ. सौमेन दत्ता, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हिकीम प्रधान, डीएएम सुगदा मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर लच्छू मार्डी, शुभेन्दु, धर्मपाल मंडल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, बीएपी, एसटीटी, सहिया साथी, साहियायों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।





