पटमदा में सड़क दुघर्टना, टैगोर सोसायटी के पूर्व पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो समेत 3 घायल

Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत माचा गांव में शनिवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे टैगोर सोसायटी के गेट से अपनी स्कूटी पर सवार होकर निकल रहे पूर्व पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में भीष्मनाथ महतो (बनकुंचिया निवासी) को हल्की चोटें आई हैं और पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी गई है। उनका कई जगहों पर हड्डी टूटने की आशंका पर एक्सरे भी किया गया है लेकिन उसमें सब कुछ सही पाया गया है।
जबकि बाइक सवार बिड़रा गांव निवासी युवकों आकाश कैवर्त (23) एवं मिथुन कैवर्त (20) को भी इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। बताते हैं कि स्टंट करने के चक्कर में बाइक चालक ने इस दुर्घटना को अंजाम दिया है।




