एसएस प्लस टू हाई स्कूल में 10 दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण संपन्न

Patamda: पटमदा प्रखंड के एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार की देखरेख में आयोजित 10 दिवसीय आईसीटी प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हो गया। शिविर में विभिन्न स्कूलों के 21 शिक्षकों ने भाग लिया। ट्रेनर प्रफुल्य कुमार महतो ने सभी शिक्षकों को कंप्यूटर के विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इसलिए प्रत्येक शिक्षकों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से 2 अगस्त तक अयोजित शिविर में प्लस टू हाईस्कूल पटमदा के 14, घाटशिला प्रखंड के भूर्सागुटू स्कूल के 4, नारगा स्कूल के 2 और झांटीझरना स्कूल के 1 शिक्षक शामिल हुए जिनमें कौशलेंद्र कुमार, डोली डे, दीपक कुमार महतो, प्रभाष केरकेट्टा, माधुरी कुमारी, अपर्णा मुंडा, तुलसी महतो व राजीव महतो आदि शामिल थे।





