सेवा समर्पण समिति पटमदा के शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित

Patamda: समर्पण सेवा समिति, पटमदा के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ भवन बिरसा चौक में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रदीप कुमार महतो, शरत सिंह सरदार राजेश कुमार दास व मंटू चरण दत्त के नेतृत्व में शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें महिला रक्तदाता शांति रानी बास्के सहित कुल 106 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हर-हर महादेव सेवा संघ के संचालक अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए।
शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित की गई थी ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर की सफलता में संदीप कुमार मिश्रा, कृपासिंधु महतो, पंचानन महतो, महावीर महतो, चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, प्रदीप कुमार अग्रवाल, हेमंत महतो, कृष्णपद सिंह, प्रबोध कुमार महतो, रथु महतो, मुचीराम बाउरी, पंचानन दास, भीष्मनाथ महतो, परमेश्वर सिंह, हेमंत महतो, सुब्रत कुमार दत्त, अजय दत्त, गोविंदा माहली, राजेश दास, सोमनाथ दत्त, संजीव दत्त, मनसा राम दत्त, अमित तंतुबाई, विशाल वर्मा, दिलीप शर्मा, नरेश महतो, उत्पल दत्त, राहुल दास, प्रीतम दत्त, तापस दत्त, मकर सिंह, शांतनु दास, संजय महतो, परमेश्वर गोप एवं सुशांत दत्त सहित स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर समर्पण सेवा समिति, पटमदा ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों तथा सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। शिविर की सफलता से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव का सकारात्मक संदेश गया।





