मुख्यमंत्री मेधा में पटमदा व बोड़ाम के 19 विद्यार्थी हुए सफल, 12वीं तक मिलेगी हर साल 12 हजार की राशि
Patamda: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधा परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें पटमदा और बोड़ाम के 19 विद्यार्थियों को सफलता मिली हैं। इनमें कुछ वैसे छात्र भी शामिल हैं जिन्हें कुछ महीने पूर्व राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा में भी सफलता मिल चुकी हैं।
मुख्यमंत्री मेधा परीक्षा के सफल छात्रों में मॉडल स्कूल पटमदा के पांच विद्यार्थी बाबली दत्ता, सोनाली दत्ता, अष्टमी दत्ता, आशीष ओझा और तपन महतो शामिल हैं। आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के सागर मिश्रा, हेमन्त कुंभकार और कुंदन गोराई। आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के प्रियदर्शी षड़ंगी और जय सिंह सरदार। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के शुभम षड़ंगी और दीया मिश्रा। मध्य विद्यालय कुईयानी के रौनक प्रमाणिक। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर के जन्मेंजय महतो। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रसिकनगर के सौरभ महांती। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमजोड़ा के सुप्रभा महतो। एसबीजेएम पब्लिक स्कूल बोड़ाम की पूर्णिमा महतो। मध्य विद्यालय माचा के संपूर्ण दत्ता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरपुर के नरेंद्र बास्के शामिल हैं।
सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को झारखंड सरकार की ओर से 9वीं से 12वीं तक हर वर्ष 12 हजार रुपए की दर से छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री मेधा परीक्षा हर वर्ष की जैक ओर से आयोजित की जाती है, जिसमें 8वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होते हैं।





