विद्यापति नगर सार्वजनिक पूजा पंडाल में स्थापित होगी माता सरस्वती की 31 फीट की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न

Jamshedpur : जमशेदपुर के विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट मैदान स्थित सार्वजनिक पूजा पंडाल में वसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की 31 फीट की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए रविवार को पूरे विधि विधान से मैदान में भूमि पूजन किया गया। इस संबंध में पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रह्लाद लोहरा ने बताया कि माता सरस्वती से पूरे जमशेदपुर समेत झारखंड वासियों के लिए सुख और शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
मौके पर पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक प्रह्लाद लोहरा, अध्यक्ष अभिलाष गौड़, उपाध्यक्ष पवन लोहार, महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव जॉनी मौसी, संगठन सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष बूमा नामता, अनुपम सिंह, कन्हैया चौबे, राहुल लोहार, सलाहकार सुबोध कुमार, सुनील सेठ, गंगा प्रसाद, विदेशी, चिंटू सिंह, विष्णु नाग, संजय प्रसाद, संतोष सिंह, लखींद्र कुईरी, राजेश मिश्रा, आजाद लोहरा, मनोज लोहरा, किशोर स्वांसी, शिवचरण लोहार, लालटू गोस्वामी, पिंटू सिंह, गाजी दे, शुरू पात्रो, इंद्रजीत लोहरा, बिरजू लोहार, अजीत लोहार, राहुल दास, प्रकाश लोहार, राहुल नाग, सहवाग लोहार, सुजीत लोहार, आशीष लोहरा, सुमित लोहार, सलमान प्रदीप लोहार, जितेन कुमार, शामू लोहार, शिवम लोहार, रोहित लोहार, पशु राजू लोहार, सुनील लोहार, साहुल लोहार, वीरेंद्र एवं बस्ती के सैकड़ों सदस्य उपस्थित हुए।





