पीएम श्री रसिकनगर प्लस टू हाई स्कूल में बनेगा 100 बेड का छात्रावास, हुआ शिलान्यास

Patamda: शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल रसिकनगर में 100 बेड महिला छात्रावास का शिलान्यास मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि के रूप में मौजूद माणिक चंद्र महतो ने नारियल फोड़कर किया। मौके पर बीडीओ किकू महतो, बीईईओ प्रभाकर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया, पंसस प्रतिनिधि संजय कुंभकार एवं प्राचार्य रंजना सिंह आदि ने भी नारियल फोड़ा और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को देश भर के लिए आयोजित कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम जीवंत प्रसारण किया गया। जिसमें देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एवं अन्य लोग मौजूद थे। रसिकनगर में इस कार्यक्रम के गवाह बने जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के अलावा सीआरपी भोलानाथ महांती, बीपीएम कैलाशपति महतो, बीआरपी मनोरंजन महतो, मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया, शिक्षक हेमंत कुमार सहिस, आदित्य सिंह, तापस कुमार महतो, रॉबिन मुखर्जी, जयंत कुमार महांती, एसएमसी अध्यक्ष आशीष कुमार महांती व विनय मंडल समेत सैकड़ों छात्र -छात्राएं।
मौके पर बीडीओ किकू महतो ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम श्री विद्यालय के तहत रसिकनगर में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया ने कहा कि विद्यालय में भवन एवं शिक्षकों की भी कमी है इसे दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है ताकि यहां के छात्र -छात्राएं सही तरीके से पढ़ाई कर सकें।





