पटमदा के जलडहर में केले से लदा ट्रक पलटा
Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात केले से लदा एक ट्रक जलडहर में पलट गया। सूत्रों के मुताबिक जमशेदपुर की मंडी से केला लेकर ट्रक चालक अकेले ही पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जा रहा था। रात करीब 1 बजे बामनी के मां तारा होटल में भोजन करने के पश्चात वह जैसे ही निकला, करीब एक किमी दूर जलडहर गांव में सड़क किनारे पलट गया और चारों चक्का ऊपर हो गया। इस घटना में उसे मामूली चोट आई है।
स्थानीय लोगों ने उसे गाड़ी से सुरक्षित निकाल लिया है। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने माल की सुरक्षा हेतु बुधवार को सुबह चौकीदार को तैनात कर दिया है। गाड़ी को उठाने तक सारा माल सुरक्षित था। बताते हैं कि ट्रक चालक को नींद लगने की वजह से ही यह दुर्घटना हुई है।





