हाथीखेदा मंदिर से पूजा करने के पश्चात नामांकन को रैली के साथ रवाना हुए जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी
नामांकन पत्र दाखिल करने जाते विनोद स्वांसी
Patamda: 13 नवम्बर को झारखंड विधानसभा के लिए प्रथम चरण का मतदान है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। जुगसलाई सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात हजारों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु रवाना हुए।
साकची आमबागान मैदान में पूरे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए विनोद स्वांसी जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का जत्था जयराम महतो जिंदाबाद, हमारा विधायक कैसा हो, विनोद स्वांसी जैसा हो, नारे के साथ पूरे जोश में दिखे। बारिश के बावजूद रैली में शामिल लोगों की भीड़ व उनका उत्साह देख विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है।
उनके समर्थन में पार्टी के जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, डॉ तरुण कुमार महतो, हाराधन महतो, सुभाष महतो, सुन्दरी कुमारी, गणपति करुआ, गोपाल कृष्ण कालिंदी, सुब्रत महतो, फणीभूषण महतो, हिमांशु महतो, यादव महतो, क्षेत्रमोहन गोप, सतीश महतो, मिहिर महतो, आशुतोष महतो, राजशेखर महतो, देवब्रत महतो, धरणी सिंह, महापद सिंह, कृष्ण सिंह, विकास महतो, गोपाल महतो, दयासागर महतो, रामविलास महतो, विश्वनाथ महतो, सोमनाथ महतो व कवि गोराई आदि मौजूद थे।