आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश का भिलाई पहाड़ी में स्वागत

Patamda : एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घाटशिला जाने के क्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री सह प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस व महासचिव हरेलाल महतो का जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में अनुसूचित जनजाति महासभा के जिलाध्यक्ष मंगल टुडू के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
मंगल टुडू ने बताया कि घाटशिला में आजसू पार्टी का एक मिलन समारोह में सुप्रीमो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार महतो, श्रावण सिंह, रामकृष्ण महतो, कड़ाकर गौड़ व सरकार महतो समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।





