बालिजुड़ी में पशुपालन विभाग ने किया 75 बकरियों का वितरण
Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत जिला पशुपालन विभाग की और से 15 लाभुकों को बकरा और बकरियों का वितरण किया गया। इसमें कुल 75 पशुधन शामिल हैं।
लाभुकों को 90 और 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। मौके पर युवा नेता साकिला हेम्ब्रम, मुखिया कारिया हेम्ब्रम, डॉ. प्रशांत कुमार, विभाग के सहयोगी छाकु मुर्मू एवं वार्ड सदस्या बिमला माण्डी व लाभुक उपस्थित थे।





