हेमंत सरकार का बुरा हाल: एक योजना के कारण विकास की सारी योजनाएं रुकीं : सुदेश महतो
Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद विद्युत वरण महतो ने संबोधित किया। सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर एक योजना के लिए अन्य योजनाओं को लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास रुक गया है। सरकार को संदेश देने के लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट दें।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि गुड़ाबांदा की मुख्य सड़क और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं एनडीए सरकार के कार्यकाल में बनाई गई है। उन्होंने कहा जनता ने विकास और परिवर्तन के प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं और सुशासन के लिए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाएं। मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि बब्रू वाहन घोष, अखिलेश साव द्विजेन प्रधान व मदन मोहन महतो आदि उपस्थित थे।





