जोड़सा में पीएम जन मन व अबुआ आवास के लाभुकों का हुआ गृहप्रवेश

Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोड़सा सबर टोला में नव निर्मित 17 प्रधानमंत्री जन मन आवास व कुम्हार पाड़ा में 3 अबुआ आवास लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुखिया जबारानी सिंह ने विधिवत रूप से गृह प्रवेश करवाया। लाभुकों को अपना नया आवास मिलते ही चेहरे में खुशियां दिखाई दी।
पंचायत सचिव कलेबर मुर्मू ने बताया कि जोड़सा सबर टोला में 34 सबरों के नाम पीएम जन मन आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 17 लाभुकों ने अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। वहीं कुम्हार पाड़ा में भी 3 लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मौके पर उप मुखिया गोविंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रूपेण सिंह, वार्ड सदस्य देवेंद्र कुंभकार व समाजसेवी गोकुल चंद्र दास उपस्थित थे।




