पटमदा में 69 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिलों का वितरण
Patamda: पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को 69 छात्र- छात्राओं के बीच कल्याण विभाग द्वारा आवंटित साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभय कुमार व शिक्षक अरविंद कुईला आदि मौजूद थे। इसमें पटमदा मध्य विद्यालय जाल्ला के 57 एवं पटमदा मॉडल स्कूल के 12 विद्यार्थी शामिल थे।
इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के बीच झारखंड सरकार के कल्याण विभाग से साइकिलों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।





