बाबू भाई के नाम से मशहूर झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का समारोह पूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी बधाई

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर एमपी रोड स्थित रूपेश शर्मा के कार्यालय प्रांगण में जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 62 वां जन्मदिन समारोह भव्य तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में झामुमो नेता आस्तिक महतो उर्फ बाबू भाई ने केक काटा और लोगों की शुभकामनाओं को स्वीकार किया। मौके पर काफी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता के साथ-साथ अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं एवं उनके लंबी उम्र की मंगलकामना भी की। जबकि सोशल मीडिया पर सुबह से देर शाम तक हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं।
इस संबंध में रुपेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बाबू भाई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मौके पर आस्तिक महतो ने संदेश के रुप में कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में व्यायाम व योगासन को जीवन में उतारना चाहिए ताकि निरोग रह सके। उन्होंने युवा वर्ग को भी शराब व अन्य मादक पदार्थों के नशे से दूर रहने की सलाह दी ताकि स्वस्थ रहकर परिवार को संभाल सके। उन्होंने कहा कि वे पूरे कोल्हान के दौरे पर जाते हैं और लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में सलाह देते हैं जिसमें खासकर प्लास्टिक या प्लास्टिक लेमिनेटेड पेपर कप में चाय पीने से मना करते हैं और अब तक सैकड़ों लोगों ने उनकी अपील को स्वीकार करते हुए इसे छोड़ दिया है जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगेंद्र सिंह, अजय रजक, श्रीकांत देव, अनीश सबलोक, सुनील चौधरी, कमल महतो, रंजीत चटर्जी, राकेश रंजन, डॉ. मदन कुशवाहा, विजय कुमार, गौरी शंकर, गोल्डी सिंह, अशोक सिंह, स्वपन कुमार महतो, नकुल महतो, अशोक महतो व कमल महतो आदि ने सराहनीय योगदान दिया। इससे पूर्व उन्होंने अपने घर में धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर जन्मदिन को खास बनाया।





