पटमदा में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित, सांसद ने गिनाई उपलब्धियां
Patamda: पटमदा के डाक बंगला भवन परिसर में सोमवार को भाजपा पटमदा मंडल की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने की। बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सभा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया।
मौके पर सांसद ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार ने 55 सालों में जो नहीं कर पाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश में 81 करोड़ लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दे रहे हैं, जिसमें 2 करोड़ 60 लाख झारखंड के लोगों को मिल रहा है। देश में 4 करोड़ पक्का मकान बनाए गए हैं, जिसमें 18 लाख 50 हजार झारखंड के गरीबों को लाभ मिला है। इसी तरह हर घर नल योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना आदि शामिल हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का संकल्प भी लिया।
मौके पर पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, संदीप मिश्रा, निरंजन रजक, विमल मंडल, अजय प्रमाणिक, बंकिम महतो, रेवती महतो, राजेंद्र कुंभकार, देवेंद्र कुंभकार, शरद सिंह, सोना रतन सिंह व आकुल दत्त आदि उपस्थित थे।