बोड़ाम के दो छात्रों का एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में चयन
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला के नौवीं कक्षा के छात्र जन्मेंजय महतो और दसवीं के दीपक कुमार महतो का चयन एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में हुआ है। इसकी जानकारी सोमवार को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की ओर से ईमेल के माध्यम से दोनों विद्यार्थियों को दी गई है।
Advertisements
अब दोनों छात्रों को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की ओर से 15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। बताते हैं कि इस स्कॉलरशिप में चयन के लिए सबसे पहले पात्रता मानदंड के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाती है, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन, फिर चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होता है। तीनों चरण में इन छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 वीं तक के 75% या उससे अधिक प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को 15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है। दोनों छात्र ग्राम भूला टोला जामबनी के रहने वाले हैं। जन्मेजय के पिता प्रभाष चंद्र महतो एक साधारण किसान और मां अंजना महतो गृहणी हैं। जन्मेंजय महतो और दीपक कुमार महतो की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।