लच्छीपुर व रसिकनगर पंचायत में बांटे गए कंबल
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला सबर टोला में शुक्रवार को रसिकनगर पंचायत की मुखिया अर्चना सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण दर्जनों बुजुर्गों के किया। मौके पर पंचायत सचिव पाठक कुंभकार, उपमुखिया भजहरि महतो, सनातन सिंह लाया, दिलीप कुमार महतो एवं तपन महतो आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत के मुखिया कृष्णपद सिंह ने पंचायत भवन में पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे दर्जनों बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया।
मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की ओर से लच्छीपुर पंचायत में कुल 217 कंबल उपलब्ध कराया गया है। पंचायत के सभी 11 वार्ड सदस्यों से असहाय एवं बुजुर्गों की सूची तैयार करवा कर कंबलों का वितरण कर दिया गया। इस दौरान पंचायत सचिव पप्पू कुमार सिंह, वार्ड सदस्य लक्ष्मीकांत दास, संतोष महतो, जबारानी सिंह, शेफाली रजक, पंचायत सहायक राजेश गोराई व विजय कुमार दास उपस्थित थे।





