बोड़ाम में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित, 30 युवाओं ने कराया नामांकन
Patamda: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की पहल पर प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों तरह की जॉब प्लेसमेंट के लिए नामांकन शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 30 युवक – युवती शामिल हुए, जहां उन्हें कल्याण गुरुकुल के ज़रिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने नौकरी के लिए अपनी पसंद के ट्रेड में अपना आवेदन जमा किए।
दुबई प्लेसमेंट के लिए इंटरनेशनल बैच में पाइप-फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टाइल्स फिटिंग और एसी डक्टमैन जैसे ट्रेड शामिल थे, जबकि डोमेस्टिक प्लेसमेंट में मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डर, लॉजिस्टिक्स-ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, टाइल्स फिटिंग, मोबाइल असेंबली और वायर हार्नेस जैसे ट्रेड शामिल थे। प्रेझा फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक विकास कुमार, सत्या सोनी और इमरान ने शिविर में आए कैंडिडेट्स का काउंसलिंग किए और उन्हें काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। विकास कुमार ने बताया कि जो कैंडिडेट्स इस शिविर में शामिल नहीं हो पाए, वे दिए गए नंबर: 6207901414 पर कॉल करके अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं।





