पटमदा सीएचसी में रक्तदान शिविर संपन्न

Patamda: जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को पटमदा सीएचसी में सदर अस्पताल जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहला रक्तदान स्वास्थ्यकर्मी विप्लव दत्त एवं दीपक दत्त ने किया। विप्लव दत्त ने कहा कि ब्लड डोनेशन सिर्फ एक काम नहीं, यह किसी की ज़िंदगी बचाने का सबसे आसान तरीका है। हमारा दिया हुआ कुछ मिनट किसी परिवार की पूरी खुशियां लौटा सकता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सीएचसी के कई कर्मचारियों ने रक्तदान किया जिन्हें विधायक प्रतिनिधि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार एवं माणिक महतो आदि मौजूद थे।





