जमशेदपुर पश्चिम से बृंदावन दास व बहरागोड़ा सीट से सनत कुमार लड़ेंगे बसपा के टिकट पर चुनाव !
Jamshedpur: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से पटमदा निवासी ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास प्रत्याशी होंगे। जबकि इसी जिले के बहरागोड़ा विधानसभा सीट से जिले के पूर्व लोकपाल सनत कुमार महतो उर्फ़ रतन महतो प्रत्याशी होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए बसपा नेता सह जमशेदपुर लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी प्रणव महतो ने बताया कि सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों ही नेताओं ने केंद्रीय राज्य प्रभारी जीसी दिनकर के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। पार्टी ने दोनों पर भरोसा जताते हुए चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। इससे पूर्व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य रहे बृंदावन दास ने पार्टी के जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा को इस्तीफा पत्र भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा।