रोमांचक मुकाबले में उत्तम इलेवन को 2 रन से हराकर बीएसएनएल बांगुड़दा बनी चैंपियन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी पंचायत भवन मैदान में दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। कुईयानी क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला उत्तम इलेवन और बीएसएनएल क्रिकेट टीम के बीच हुआ। अंधेरा हो जाने के कारण फाइनल मैच दो-दो ओवर का खेला गया। बीएसएनएल क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट खो कर 25 रन बनाई। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी उत्तम इलेवन ने 2 ओवर में 3 विकेट खो कर सिर्फ 23 रन ही बना सकी। इस तरह रोमांचक फाइनल मुकाबला बीएसएनएल क्रिकेट टीम 2 रन से जीत कर चैंपियन बनी।
विजेता टीम को 6 हजार, उपविजेता को साढ़े 4 हजार, तृतीय बामनी और चतुर्थ कुईयानी दोनों टीमों को 25-25 सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कुईयानी क्रिकेट टीम के पशुपति, धनपति, परशुराम, आशीष, देवाशीष व विप्लव आदि का सराहनीय योगदान रहा।





