बुद्धिजीवी मंच ने नव पदस्थापित डीसीएलआर को किया सम्मानित

Patamda: बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से रविवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित कार्यालय में जमशेदपुर में नव पदस्थापित डीसीएलआर सचिदानंद महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मंच के निदेशक सह केंदीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अतिरिक्त निजी सचिव जितेंद्र नाथ महतो, सचिव कल्याण कुमार गोराई, उपाध्यक्ष मदन मोहन महतो, सक्रिय सदस्य मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रदीप पैड़ा, देवनाथ दास एवं मधुसूदन महतो आदि मौजूद थे। इस दौरान जितेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पटमदा प्रखंड में बीडीओ के रूप में सचिदानंद महतो का कार्यकाल शानदार रहा है और उन्होंने जनहित में काफी कार्य किए हैं यही वजह है कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उन्होंने नव पदस्थापित डीसीएलआर को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।





