बांदना परब पर दुबराजपुर में खूंटाव प्रतियोगिता आयोजित, नेपाल महतो के भैंसा को मिला प्रथम पुरस्कार
Patamda: बांदना परब के मौके पर शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के दुबराजपुर टोला बनडीह स्थित हाटतला मैदान में खूंटाव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के कई गांवों से दर्जनों भैंसा व बैल लेकर पशुपालक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने पशुधन की ताकत और प्रशिक्षित कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के बाद नेपाल महतो के भैंसा (का) को प्रथम, परीक्षित महतो के भैंसा को द्वितीय और नीलकमल महतो के भैंसा को तृतीय चुना गया। प्रथम स्थान पाने वाले भैंसा के मालिक को 1 हजार, द्वितीय को 700 और तृतीय को 500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमन्त महतो, चमक राय महतो, ग्राम प्रधान सुचांद महतो, बंक बिहारी महतो, बलराम महतो, लखन महतो, निर्मल महतो, शिशिर महतो व राकेश महतो का सराहनीय योगदान रहा।





