बोड़ाम सात नाला रोड में बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा- माधवपुर सातनाला मुख्य सड़क के बीच सोमवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे बस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पटमदा मुख्य सड़क जाम होने की वजह से लंबी दूरी (धनबाद जाने वाली) की एक बस जमशेदपुर से बोड़ाम के रास्ते जा रही थी जबकि पिकअप वैन जमशेदपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच केंदडीह में टर्निंग पॉइंट पर दोनों बसों में टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।





