बोड़ाम और पोखरिया पंचायत में शिविर आयोजित
मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना स्टालों पर लगी लंबी कतार
Patamda: बोड़ाम और पोखरिया पंचायत परिसर में बुधवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों के अलग -अलग स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त किये गए। बोड़ाम और पोखरिया दोनों जगह सबसे अधिक अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना के स्टॉल पर भीड़ देखी गई। मंईयां सम्मान योजना के 540 और अबुआ आवास योजना के 310 आवेदन प्राप्त हुए। पोखरिया पंचायत में दो महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के 2 लाभुक को 20 हजार का चेक दिया गया जबकि बोड़ाम पंचायत में 10 हजार का चेक दिया गया जबकि सीसीएल योजना के डेढ़ लाख के तीन चेक प्रदान किया गया।
मौके पर बोड़ाम प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार रंजन, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, जेएमएम बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, मुखिया माधुरी सिंह, पंचायत समिति सदस्य देवजानी दास,धीरेन सिंह आदि उपस्थित थे।





