बोड़ाम हाट में मोबाइल फोन चुराते धराया, भीड़ ने की धुनाई
Patamda: बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे बोड़ाम बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में एक महिला से मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे एक लड़के को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूत्रों के मुताबिक चोरी का आरोपी खुद को बंगाल निवासी निवासी बता रहा था जबकि मोबाइल फोन बोड़ाम क्षेत्र की ही निवासी की है। सब्जी बाजार में सब्जियों की खरीदारी के दौरान महिला के हाथ से छीनकर वह भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि हर सप्ताह बोड़ाम हाट से बाहर से आने वाले गिरोह से जुड़े कुछ लोग मोबाइल फोन की चोरी कर भाग जाते हैं, उसके बाद कड़ी नजर रखने पर आज आरोपी पकड़ा गया।





